विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैमूर को लेकर करीना पहुंची तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में, देखिए तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Updated: Fri, 02 Jun 2017 12:42 PM (IST)

तुषार कपूर के बेेटे की बर्थडे पार्टी में मां करीना के साथ तैमूर पहुंचे।

तैमूर को लेकर करीना पहुंची तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में, देखिए तस्वीरें
तैमूर को लेकर करीना पहुंची तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में, देखिए तस्वीरें

मुंबई। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य आज एक साल के हो गए हैं। बेटे के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए तुषार ने आज एक ग्रैंड पार्टी रखी है। खास बात यह है कि, इस खास मौके पर करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ दिखाई दीं। 

अभी तक आपने यह खबरें पढ़ी होंगी कि कुछ दिनों से करीना तैमूर के साथ स्पॉट की गईं। कुछ फोटो भी सामने आए थे। लेकिन जो फोटो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें आप करीना की गोद में क्यूट तैमूर को देख सकते हैं। दरअसल, आज तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का बर्थडे है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए तुषार ने आज घर पर पार्टी रखी है। धीरे-धीरे फिल्मी सितारे और उनके करीबी पार्टी में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि, हाल ही में करीना अपने बेटे तैमूर के साथ पार्टी में पहुंची। 

यह भी पढ़ें: Coolie throwback: जब बिग बी थे अस्पताल में, तब अभिषेक को उड़ाना थी पतंग 

करीना को आप देख सकते हैं कि उन्होंने तैमूर को गोदी में लिया हुआ है।

कुछ दिन पहले भी तैमूर मां के साथ स्पॉट किए गए थे। 

आप देख सकते हैं कि तैमूर पहले से और ज्यादा क्यूट हो गए हैं

तो अब तैमूर ने मां करीना के साथ पार्टी में एंट्री ले ली है।