विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में इस अभिनेत्री को देखना चाहती है करिश्मा कपूर!

By ShikhasEdited By:
Updated: Sun, 15 Jan 2017 01:23 PM (IST)

रणबीर KWK पर हो या ना हो उनकी शादी की ख़बर यहां ज़रूर होती है...और इस बार कटरीना नहीं बल्कि इस अभिनेत्री का नाम उनसे जोड़ा गया है!

रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में इस अभिनेत्री को देखना चाहती है करिश्मा कपूर!
रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में इस अभिनेत्री को देखना चाहती है करिश्मा कपूर!

मुंबई। कॉफ़ी विद करण के शो पर पिछली बार जब करीना कपूर और रणबीर कपूर साथ में आए थे तब करीना ने कटरीना कैफ को अपनी भाभी कहकर बॉलीवुड बाज़ार में आग लगा दी थी।

इस बार फिर करीना कपूर ने दिया है रणबीर कपूर की शादी पर बयान! यह तो आप सभी जानतें ही होंगे कि करीना इस बार करण जौहर के इस शो पर सोनम कपूर के साथ आने वाली है जिन्होंने रणबीर के साथ फिल्म सावरियां में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़ें- संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर के साथ इस अभिनेत्री ने ली एंट्री! देखिये तस्वीर!

आपको बता दें कि इस शो में करीना से जब रणबीर कपूर के साथ उनके पिछले शो की बात की गई तो उन्होंने तुरंत कहा कि करिश्मा तो सोनम कपूर को भाभी मानना चाहती है। करिश्मा का कहना है कि सोनम रणबीर के लिए बेस्ट है। यही नहीं, इस पर सोनम ने कहा कि वो शायद रणबीर को खुश नहीं रख पाएंगी वो दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त बन सकतें हैं।

इसे भी पढ़ें- ...तो क्या अब सलमान ख़ान के नए दुश्मन होंगे रणवीर कपूर?

वैसे, सावरियां के रिलीज़ के समय सोनम और रणबीर की डेटिंग की ख़बरों ने ख़ूब हलचल मचाई थी। खैर, रणबीर KWK पर हो या ना हो उनकी शादी की ख़बर यहां ज़रूर होती है। वैसे, सोनम और रणबीर की जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है?