विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करिश्मा-करीना ने बच्चों संग शूटिंग के बीच की मस्ती, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 22 Aug 2017 08:13 PM (IST)

करिश्मा कपूर लिखती हैं कि दोनों बहनें फ़िलहाल एक ब्रैंडशूट में व्यस्त हैं और जल्द ही कुछ स्पेशल आने वाला है!

करिश्मा-करीना ने बच्चों संग शूटिंग के बीच की मस्ती, देखें तस्वीरें
करिश्मा-करीना ने बच्चों संग शूटिंग के बीच की मस्ती, देखें तस्वीरें

मुंबई। करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ये दोनों बहनें एक दूसरे के बेहद करीब हैं और जब भी इन्हें मौका मिलता है दोनों ही एक दूसरे के संग काफ़ी वक़्त गुजारते हैं। ताज़ा तस्वीरों में दोनों बहनों का यह प्यार फिर से देखा जा सकता है।

दरअसल, करिश्मा और करीना पिछले दिनों एक ब्रैंड के लिए शूट कर रही थीं। ख़ास बात यह है कि इस मौके पर करिश्मा और करीना के साथ उनके बच्चे भी हैं। आप देख सकते हैं करीना के गोद में उनका बेटा तैमूर है तो वहीं करिश्मा कपूर के संग बेटा कियान और बेटी समायरा नज़र आ रही हैं! यह तस्वीर करिश्मा कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फोटो के साथ वो लिखती हैं- हमारे बच्चे, हमारी दुनिया!

यह भी पढ़ें: काम पर लग गयी हैं सारा अली ख़ान, हीरो के साथ पहुंची डायरेक्टर से मिलने, देखें तस्वीरें  

 

We had a special visitor on our set yesterday 😍#taimur#ourjaan❤️#ourbabies#ourlife#ourworld#familylove❤️❤️❤️

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

बता दें कि करिश्मा कपूर का पति संजय कपूर से तलाक हो चुका है। लेकिन, संजय से करिश्मा को दो संतान हैं। दोनों बच्चे मॉम के साथ ही रहते हैं। अपने बच्चों के साथ दोनों बहनों की तस्वीरें वाकई स्पेशल है!

यह भी पढ़ें: 'महाकाली' के कलाकारों के निधन पर साथियों ने जताया शोक

 

Awesome day shooting with the sis 🙌🏼💜#somethingspecial#comingsoon🔛🔜#brandshoot

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

दरअसल, दोनों बहनें एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में सोमवार को सेट पर मिलीं, इस मौके पर इनके बच्चे भी साथ थे। करिश्मा कपूर लिखती हैं कि दोनों बहनें फ़िलहाल एक ब्रैंडशूट में व्यस्त हैं और जल्द ही कुछ स्पेशल आने वाला है!