विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'महाकाली' के कलाकारों के निधन पर साथियों ने जताया शोक

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 23 Aug 2017 07:02 AM (IST)

महाकाली में इंद्र का किरदार निभाने वाले गगन कांग और उनके साथी कलाकार अरिजीत लवानिया की शनिवार को शूटिंग से लौटते समय एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

'महाकाली' के कलाकारों के निधन पर साथियों ने जताया शोक
'महाकाली' के कलाकारों के निधन पर साथियों ने जताया शोक

मुंबई। 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' टीवी शो के एक्टर्स के सड़क दुर्घटना में निधन से टीवी जगत में शोक है। साथी कलाकारों ने याद करते हुए अफ़सोस ज़ाहिर किया है। 

बता दें कि सिद्धार्थ कुमार तिवारी के शो महाकाली में इंद्र का किरदार निभाने वाले गगन कांग और उनके साथी कलाकार अरिजीत लवानिया की शनिवार को शूटिंग से लौटते समय एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। दुर्घटना की वजह तेज़ रफ़्तार को बताया गया।

यह भी पढ़ें: महज़ 4 महीने बाद फिर रिलीज़ होगी कम बजट की ये फ़िल्म, अक्षय हैं वजह

टीवी एक्ट्रेस वाहबिज़ दोराबजी गगन के काफ़ी क़रीब थीं और उनकी असामयिक मृत्यु से काफ़ी दुखी हैं। वाहबिज़ ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं है ये बताने के लिए मुझे कैसा लग रहा है। गगन और मैं जिस के साथी थे और अक्सर साथ वक़्त बिताते थे। वो अच्छे दिल के और दूसरों की मदद करने वाले शख़्स थे। मैंने उन्हें हादसे से दो दिन पहले ही देखा था। वो अपनी कार में थे। मुझे नहीं पता था, उन्हें आख़िरी बार देख रही हूं।''

यह भी पढ़ें: डबल रोल वाली फ़िल्में तो ख़ूब देखी होंगी, पर क्या जानते हैं पहली बार कौन हुआ था डबल

शरद मल्होत्रा ने गगन के दोस्तों में शामिल थे। शरद कहते हैं कि वे दोनों किक बॉक्सिंग के लिए साथ जाते थे, ''हम लोग तीन साल पहले कौशल मोजेज की देखरेख में किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस किया करते थे। अपने काम के लिए वो काफ़ी डेडिकेटेड थे। गगन की अचानक हुई मौत से मैं अभी तक उबर नहीं पाया हूं। ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि ज़िंदगी कितनी अनप्रेडिक्टेबल है।''

यह भी पढ़ें: इलियाना डिक्रूज़ समेत इन 12 एक्ट्रेसेज़ पर भारी पड़ी फै़ंस की दीवानगी

मृणाल जैन और गगन के बीच फ़िटनेस का रिश्ता था। जैन कहते हैं, ''हम अक्सर साथ में वर्कआउट करते थे। मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा, वो नहीं रहे। ये अंदाज़ा भी लगाना मुश्किल है कि उनके परिवार को कैसा महसूस हो रहा होगा।''