विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज़ 4 महीने बाद फिर रिलीज़ होगी ये फ़िल्म, वजह है अक्षय की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 23 Aug 2017 07:02 AM (IST)

अक्षय कुमार की फ़िल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद वितरकों ने फुल्लू के निर्माताओं को फ़िल्म दोबारा रिलीज़ करने की सलाह दी।

महज़ 4 महीने बाद फिर रिलीज़ होगी ये फ़िल्म, वजह है अक्षय की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'
महज़ 4 महीने बाद फिर रिलीज़ होगी ये फ़िल्म, वजह है अक्षय की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'

मुंबई। फ़िल्मों को फिर से रिलीज़ करने का चलन नया नहीं है, मगर कोई फ़िल्म महज़ 4 महीने बाद ही सिनेमाघरों में फिर से आ जाए, तो चौंकना लाज़िमी है। ये फ़िल्म है शारिब हाशमी की 'फुल्लू', जो दोबारा सिनेमाघरों में पहुंच रही है और इसके पीछे अक्षय कुमार की ताज़ा रिलीज़ 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' है।

'फुल्लू' इसी साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गयी थी। इस कम बजट फ़िल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे मार्क्स दिये थे, लेकिन दर्शकों की तरफ़ से पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया गया। फ़िल्म अब 6 अक्टूबर को रिलीज़ की जा रही है। इसकी सूचना देते हुए नया पोस्टर भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: इलियाना डिक्रूज़ के साथ सरेराह हुई बदतमीज़ी, सोशल मीडिया में छलका दर्द

बता दें कि 'फुल्लू' एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो ग्रामीण इलाक़ों में महिलाओं के लिए सेनिटेरी पैड्स बनाता है। इस रोल को शारिब ने निभाया है, जबकि ज्योति सेठी उनकी पत्नी के रोल में नज़र आयीं। रिलीज़ से पहले फुल्लू अक्षय कुमार की फ़िल्म पैडमैन के साथ समानताओं को लेकर ख़बरों में रही थी। आर बाल्की निर्देशित 'पैडमैन' की कहानी अरुणाचलम मुरुगानंथम की बायोपिक फ़िल्म है, जिसने कम क़ीमत के सेनिटरी पैड बनाने का क्रांतिकारी काम किया था। फ़िल्म में राधिका आप्टे अक्षय के किरदार की पत्नी के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी से आलिया तक, इन 12 सेलेब्रिटीज़ ने एक साथ किया डेब्यू, आज ये हाल

माडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में अक्षय कुमार की फ़िल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद वितरकों ने 'फुल्लू' के निर्माताओं को फ़िल्म दोबारा रिलीज़ करने की सलाह दी, क्योंकि 'टॉयलेट' की तरह ही फुल्लू भी स्वच्छता अभियान जैसे सोशल कॉज़ को बढ़ावा दे रही है। इसीलिए फ़िल्म को अब बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है।