विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर से सगाई पर कट्रीना ने किया इंकार और शादी पर बोलीें...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 26 Jul 2015 04:09 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिलेशनशिप के बारे में तो सभी को पता है। हाल ही में दोनों के सगाई करने की खबर भी सामने अाई थी। हालांकि कट्रीना कैफ ने इससे इंकार कर दिया है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि उनकी रणबीर कपूर से सगाई नहीं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिलेशनशिप के बारे में तो सभी को पता है। हाल ही में दोनों के सगाई करने की खबर भी सामने अाई थी। हालांकि कट्रीना कैफ ने इससे इंकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी रणबीर कपूर से सगाई नहीं हुई है और इस तरह की खबरों को बकवास बताया है।

'मसान' देखकर रिचा की एक्टिंग के कायल हुए केजरीवाल

इतना ही नहीं, कट्रीना कैफ ने यह भी कहा है कि उनका इतनी जल्दी शादी करने का इरादा नहीं है। उनसे जब सगाई के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि आपने यह सवाल पूछा, मगर मेरी सगाई नहीं हुई है। मैं जानती हूं कि आप सभी बहुत प्यारे हैं और शायद आप चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं, मगर अभी कुछ ऐसी योजना नहीं है। इसलिए कुछ समय के लिए शादी नहीं करने के लिए मुझे बख्श दीजिए।'

गर्लफ्रेंड और निर्देशक की कोल्ड वॉर में फंस गए बेचारे रणबीर!

कट्रीना कैफ काफी समय बाद अपनी अगली फिल्म 'फैंटम' के ट्रेलर लाॅन्च के मौके पर मीडिया से मुखातिब हुई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि 16 जुलाई को कट्रीना कैफ के बर्थडे पर उनकी सगाई की खबरें सामने आई थीं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।