विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाचते गाते ठगों का साथ देगी ये हसीना

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 20 May 2017 09:58 PM (IST)

विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्टेड ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग इस साल शुरू होगी और ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।

नाचते गाते ठगों का साथ देगी ये हसीना
नाचते गाते ठगों का साथ देगी ये हसीना

मुंबई। हाल ही में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के स्क्रिप्ट सिटिंग सेशन की जो तस्वीरें सामने आईं थी उससे एक बाद साफ़ हो गई थी कि फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान अब जल्द शुरू होने जा रही है और फिल्म को लेकर अब एक नई ख़बर आ रही है।

आपको पता ही कि होगा कि फिल्म में अमिताभ बच्चन , आमिर खान , कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ में कास्टिंग लॉक कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कटरीना कैफ का किरदार आमिर के करेक्टर के साथ लव इंट्रेस्ट में होगा और उससे भी बड़ी बात की फिल्म में कटरीना डांसर का रोल का रोल निभाएंगी। कुछ दिनों पहले ये भी साफ़ हो गया कि फिल्म में कटरीना ब्रिटिश मूल की नहीं बल्कि भारतीय महिला का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म परंपरागत ठगों की एक कहानी को बयां करेगी। कटरीना इससे पहले भी कटरीना ने आमिर खान के साथ धूम 3 में काम किया था और डांस के जलवे दर्शकों ने देखे थे।

यह भी पढ़ें: तीस साल की कंगना बनेंगी 80 साल की तेजू , पहली बार Direction भी

विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्टेड ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग इस साल शुरू होगी और ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।