विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द मैडम तुसाद में नज़र आने लगेंगी मोम की कट्रीना!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Wed, 04 Mar 2015 04:30 PM (IST)

कट्रीना कैफ के करोड़ों चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत जल्‍द उनकी इस चहेती अभिनेत्री का मोम का पुतला नजर आने वाला है। जी हां, कट्रीना ने कुछ महीने पहले ही मोम के पुतले के लिए अपना माप दिया था

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ के करोड़ों चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत जल्द उनकी इस चहेती अभिनेत्री का मोम का पुतला नज़र आने वाला है। जी हां, कट्रीना ने कुछ महीने पहले ही मोम के पुतले के लिए अपना माप दिया था आैर अब खबर है कि उनके इस पुतले का मार्च के मध्य में अनावरण कर दिया जाएगा।

कट्रीना ने दे दिया माप! मैडम तुसाद में लगेगा उनका पुतला

मैडम तुसाद म्यूजियम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, कट्रीना ने अपने मोम के पुतले के लिए कलाकारों की काफी मदद की है और उन्होंने डांस पोज में कट्रीना का यह पुतला बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 20 कलाकारों की एक टीम काम कर रही है और इस महीने ही कट्रीना के इस पुतले का अनावरण कर दिया जाएगा।

रानी मुखर्जी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कट्रीना से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के माेम के पुतले लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुके हैं। अब इनके साथ कट्रीना भी जल्द नजर आएंगी।

सनी को इंप्रैस करने के लिए ये भी करना पड़ा जय को!