विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना ने दे दिया माप! मैडम टुसाड में लगेगा उनका पुतला

By SumanEdited By:
Updated: Wed, 15 Oct 2014 12:44 PM (IST)

कट्रीना कैफ का मोम का पुतला जल्द ही दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम टुसाड म्यूजियम में नज़र आएगा। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ का मोम का पुतला जल्द ही दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम टुसाड म्यूजियम में नज़र आएगा। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पुतले भी इस म्यूजियम में अपनी जगह बना चुके हैं।

कट्रीना हाल ही में पुतले के लिए अपना माप देती नज़र आईं। बताया जा रहा है कि इस पुतले की डिजाइनर अभिनेत्री के पुतले को देसी लुक देना चाहते हैं, जो कट्रीना ने फिल्म 'राजनीति' में रखा था। अभिनेत्री इस फिल्म में साड़ी पहने और जूड़ा बनाए हुए नज़र आईं थी। उनका ये लुक सोनिया गांधी से प्रेरित बताया जा रहा था। इतना ही नहीं डिजाइनर कट्रीना के हिट गानों 'शीला की जवानी' और 'चिकनी चमेली' के सेक्सी अवतारों पर भी विचार कर रहे हैं।

ये देखना वाकई मजेदार होगा कि डिजाइनर पुतले को किस अवतार में तैयार करते हैं।

पढ़ेंः तो यहां साथ में दिवाली मनाएंगे रणबीर और कट्रीना

पढ़ेंः बड़ा खुलासा! लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं रणबीर और कट्रीना?