विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ की पूरी टीम ने एक साथ किया डिनर, सुशांत संग सारा का दिखा कॉन्फिडेंट अंदाज़

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 07:56 AM (IST)

सारा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आपको अभी भी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा!

केदारनाथ की पूरी टीम ने एक साथ किया डिनर, सुशांत संग सारा का दिखा कॉन्फिडेंट अंदाज़
केदारनाथ की पूरी टीम ने एक साथ किया डिनर, सुशांत संग सारा का दिखा कॉन्फिडेंट अंदाज़

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान की फ़िल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म की तरफ़ सबका ध्यान इसलिए भी है क्योंकि इस फ़िल्म से सारा अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू कर रही हैं। बहरहाल, बुधवार रात 'केदारनाथ' की पूरी टीम एक साथ डिनर करने के लिए पहुंची। इस मौके पर सुशांत ही नहीं सारा भी बिल्कुल एक एक्ट्रेस की तरह सहज और कॉन्फिडेंट नज़र आयीं।

हाल के दिनों में सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान ने सबका ध्यान खींचा है। पिछले तीन-चार महीने में सारा एक इंडिविजुअल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफ़ल रही हैं। अब सारा 'केदारनाथ' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फ़िल्म का मोशन पिक्चर भी रिलीज़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एक मिसाल है इनकी ज़िन्दगी, जानें 'साहब' की दीवानी सायरा बानो का दिलचस्प सफ़र

हालांकि, यह कहा जा सकता है कि 23 साल की सारा थोड़ी देर से डेब्यू कर रही हैं। गौरतलब है कि डैड सैफ़ अली ख़ान की इच्छा थी कि सारा पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे उसके बाद ही फ़िल्मों का रुख करे। बता दें कि सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। बहरहाल, डिनर पर पहुंची सारा इन तस्वीरों में बेहद ख़ूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं।

हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी थी कि उनकी फ़िल्म 'केदारनाथ' से ही सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें सारा के हीरो होंगे सुशांत सिंह राजपूत।

आप देख सकते हैं पूरी टीम के साथ सारा कितनी सहज और कूल नज़र आ रही हैं। इस डिनर से पहले भी सारा और सुशांत कई बार डायरेक्टर अभिषेक कपूर के घर पर स्पॉट किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सेल्फ़ी की लत लग गयी है 'पोस्टर बॉयज़' सनी देओल को, देखें तस्वीर

सारा लंबे अर्से से सुर्खियां बटोरती रही हैं। हाल के दिनों में हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सारा ख़बरों में रही हैं। बहरहाल, अब सारा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आपको अभी भी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा! सुशांत और सारा की फ़िल्म 'केदारनाथ' अगले साल जून में रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।