विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पॉप स्टार केशा ने निर्माता पर लगाया एक दशक तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप

By SumanEdited By:
Updated: Thu, 16 Oct 2014 09:56 AM (IST)

हॉलीवुड पॉप स्टार केशा ने अपने मेंटर और निर्माता डॉ. ल्यूक पर करीब एक दशक तक उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मामला

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड पॉप स्टार केशा ने अपने मेंटर और निर्माता डॉ. ल्यूक पर करीब एक दशक तक उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मामला दायर किया है। डॉ. ल्यूक का असली नाम लुकाज गॉटवाल्ड हैं और उन्होंने 2005 में केशा को 18 साल की उम्र में उनकी पहली रिकॉर्ड डील दी थी।

केशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि निर्माता ने पिछले 10 सालों में उनका यौन, शारीरिक, भावनात्मक और मौखिक रूप से उत्पीड़न किया है।

केशा ने दावा किया है कि डॉ. ल्यूक ने उन्हें नशे की दवा दी थी। जब उन्हें होश आया तो वो अस्त-व्यस्त अवस्था में थी और उन्हें कुछ याद नहीं था। इस घटना के बाद डॉ. ल्यूक ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया तो वो न सिर्फ उनका करियर बल्कि उनके परिवार की जिंदगी भी बर्बाद कर देंगे।

दूसरी तरफ डॉ. ल्यूक ने भी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए दावा किया है कि वो कानूनी तौर पर किए गए अनुबंध से बचने के लिए झूठ बोल रही हैं।

पढ़ें: कल भारत में रिलीज होगी सेक्‍स टेप

पढ़ेंः ये हैं सबसे सेक्सी महिला!