विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी के बाद अब नज़र आया उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर का टशन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 08:58 AM (GMT+05:30)

ख़ुशी जब तक मार्केट में रहीं, उनके आस-पास चहल-पहल बनी रही। बेटियां ऐसी ही होती हैं जहां रहती हैं वहीं रौनक हो जाती है।

श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी के बाद अब नज़र आया उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर का टशन, देखें तस्वीरें
श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी के बाद अब नज़र आया उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर का टशन, देखें तस्वीरें

मुंबई। इनदिनों स्टार डॉटर्स का जलवा है। चाहे श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर हो या सैफ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान या फिर शाह रुख़ ख़ान की लाडली बिटिया सुहाना ये सब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं और इनकी तस्वीरें भी खूब वाइरल हो रही हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम और जोड़ लीजिये, ख़ुशी कपूर का।

ख़ुशी कपूर श्री देवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी है। जबकि ख़ुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर सबसे ज़्यादा पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक हैं। बहरहाल, ख़ुशी बांद्रा, मुंबई के इलाके में एक रेस्तरां से बाहर निकलती देखी गयीं। उनके गोद में एक स्वीट सा पपी (पेट डॉग) भी आप देख पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेस पब्लिक प्लेस में हुईं Molestation की शिकार, देखें तस्वीरें

लगता है ख़ुशी को पेट्स का बहुत शौक है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्हें पेट्स से बेहद लगाव है। बहरहाल, ख़ुशी अकेले नहीं थीं उनके साथ उनकी एक दोस्त भी थीं।

जैसे ही लोगों को मालुम हुआ कि यह प्यारी सी लड़की श्री देवी की स्टार डॉटर ख़ुशी है तो उनके आस-पास भीड़ जमा हो गयी। पब्लिक उनकी तस्वीरें लेने लगी।

ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में ख़ुशी बहुत ही क्यूट लग रही हैं। लेकिन, सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा उनके प्यारे से नन्हें पेट डॉग ने।

बहरहाल, ख़ुशी जब तक मार्केट में रहीं, उनके आस-पास चहल-पहल बनी रही। बेटियां ऐसी ही होती हैं जहां रहती हैं वहीं रौनक हो जाती है।

यह भी पढ़ें: 16 साल की इस एक्ट्रेस को देख जब राजेश खन्ना हो गए थे बेचैन, जानिये डिंपल कपाड़िया की ये 7 दिलचस्प बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।