विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार फिल्‍म के लिए मिल ही गई 'धोनी की पत्‍नी साक्षी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 19 Aug 2015 12:28 PM (IST)

फिल्‍मी पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बनने जा रहे सुशांत सिंह राजपूत को आखिरकार अपनी 'पत्‍नी साक्षी' मिल ही गई। मतलब अब वो हीरोइन चुन ली गई है, जो फिल्‍मी पर्दे पर धोनी की पत्‍नी साक्षी का किरदार निभाएगी और इसके साथ ही वो तमाम अटकलें भी थम गई हैं,

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मी पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बनने जा रहे सुशांत सिंह राजपूत को आखिरकार अपनी 'पत्नी साक्षी' मिल ही गई। मतलब अब वो हीरोइन चुन ली गई है, जो फिल्मी पर्दे पर धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाएगी और इसके साथ ही वो तमाम अटकलें भी थम गई हैं, जो नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही धोनी की बायोपिक की हीरोइन को लेकर चल रही थी।

जॉन की 'फोर्स 2' में भी ये एक्टर बनेगा विलेन

जी हां, खबर है कि कियारा आडवाणी ने यह महत्वपूर्ण किरदार हासिल कर लिया है। ये वही कियारा हैं, जिन्होंने फिल्म 'फुगली' की थी। वो मात्र एक फिल्म पुरानी है और वही धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाएंगी। उन्होंने खुद भी इस बारे में पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, 'ये मेरी किस्मत है। मैंने 'फुगली' के बाद लंबे समय तक जानबूझकर कोई फिल्म साइन नहीं की थी, क्योंकि मुझे लग रहा था कि कुछ बेहतर होने वाला है। मेरे सब्र का फल मुझे मीठा मिला। नीरज पांडे के साथ काम करना सुखद साबित होने वाला है, यह वाकई बड़ा मौका है।’

सलमान के गाए इस गाने को 50 लाख से अधिक लोगों ने देख डाला

कियारा को उम्मीद है कि जल्द ही वो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी से मिलेंगी। फिलहाल वो अपने किरदार की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया, 'साक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। मैं जितना भी उनके बारे में इंटरनेट से सीख सकती हूं, सीख रही हूं और देख रही हूं।' कियारा की मुलाकात इस फिल्म के हीरो सुशांत से हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।