विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍टंट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुईं सल्‍लू-रितिक की फिल्‍में

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 05:16 PM (IST)

सलमान खान की 'किक' और रितिक रोशन की 'बैंग बैंग' भले ही भारत में बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की 'किक' और रितिक रोशन की 'बैंग बैंग' भले ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं, मगर इन फिल्मों को अमेरिका में 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2' और 'ट्रांसफार्मर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन' जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।

अनुष्का पर कमेंट करने के लिए गावस्कर की हुई खूब खिंचाई

'किक' को बेस्ट हाई वर्क अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है और इस कैटेगरी में इसका मुकाबला 'ट्रांसफार्मर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन', '22 जंप स्ट्रीट' जैसी फिल्मों से है। 'किक' काे बेस्ट स्टंट रिगिंग कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है।

अली के बालों की वजह से रुकी कल्कि की फिल्म की शूटिंग!

वहीं, 'बैंग बैंग' को बेस्ट फाइट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है और इसका मुकाबला '300 : राइज ऑफ एन एपांयर', 'कैप्टन अमेरिका', 'द विंटर सोल्जर' और 'जॉन विक' जैसी चर्चित फिल्मों से है। 'बैंग बैंग' में कई चौंकाने वाले स्टंट थे।

ट्विटर पर फरहान के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख के पार

'बैंग बैंग' में लीड हीरोइन के रोल में कट्रीना कैफ थीं। नौ मई को होने वाले समारोह में उन्हें बेस्ट ओवरऑल स्टंट बाई ए स्टंट वुमन का अवॉर्ड मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वाकई में उनके फैंस के लिए बहुत ही खुशी की बात होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।