विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का पर कमेंट करने के लिए गावस्‍कर की हुई खूब खिंचाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 05:17 PM (IST)

वर्ल्‍ड कप मैच में टीम इंडिया की हार को लेकर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्‍का शर्मा पर निशाना साधने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया की हार को लेकर विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर निशाना साधने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अभी हाल ही में विराट कोहली ने इसके लिए क्रिकेट प्रशंसकों पर अपनी भड़ास निकाली थी।

...इसलिए मीका ने डाक्टर को भरी महफिल में मारा थप्पड़

मगर चौंकाने वाली बात ये है कि इस बार अनुष्का शर्मा पर कमेंट करने वाले कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेेटर और जानेमाने कमेंटेटर सुनील गावस्कर निकले! हालांकि इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

सलमान ने इस एक्ट्रेस को दिलाया बॉडीगार्ड

यह वाकया उस वक्त का है, जब कोलकाता में एक आइपीएल मैच के दौरान सुनील गावस्कर कमेंटेटर की भूमिका में थे। इस दौरान ही उन्होंने टॉस जीतने के बाद विराट कोहली से अनुष्का शर्माा के बारे में सवाल पूछ लिया। वह यह जानना चाहते थे कि क्या इस मुक़ाबले के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद होंगी या नहीं। इसीलिए उन्होंने विराट कोहली से बातचीत के आखिर में पूछा कि क्या वह यहां होंगी?

जानें, श्रद्धा कपूर का आदित्य रॉय के साथ क्या है रिश्ता

इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया कि हां, वह स्टेडियम में होंगी। खैर, विराट कोहली ने तो सुनील गावस्कर के इस सवाल का जवाब दे दिया। मगर इस सवाल केे लिए सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर की खूब खिंचाई की गई और उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।