विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की किक 100 करोड़ के पार

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Jul 2014 12:29 PM (IST)

ईद का दिन सलमान खान के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सलमान खान की फिल्म 'किक' ने आज सुबह 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ईद का दिन सलमान खान के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सलमान खान की फिल्म 'किक' ने आज सुबह 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया।

कल 14.41 करोड़ के कारोबार के साथ किक ने 98.14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। आज सुबह के शोज के साथ ही किक ने 100 करोड़ क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करा दी। आज ईद की छुट्टी होने की वजह से किक से कम से कम 20 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि आज रात तक किक का कलेक्शन 115 करोड़ के पार पहुंच जाएगा और यह इस साल की सबसे कामयाब फिल्म बन जाएगी।

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह सलमान की सातवीं फिल्म है। किक से पहले सलमान की जिन फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, वे हैं-एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी।

पढ़ें: शुद्धि के लिए सलमान की फीस जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

पढ़ें: सलमान ने कहा, जिंदगीभर कुंवारा रहूंगा