विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान बोले-मुझे नहीं करनी शादी

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Jul 2014 09:28 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि ना तो शादी करने की उनकी कोई योजना है और ना ही वह कभी राजनीति में आना

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि ना तो शादी करने की उनकी कोई योजना है और ना ही वह कभी राजनीति में आना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं बीइंग ह्यूमन के जरिए समाजसेवा करके बहुत खुश हूं। बस इतना काफी है, मैं राजनीति में आना नहीं चाहता।' सलमान ने बताया कि उनकी योजना कुछ पिछड़े इलाकों के बच्चों के लिए बेहतर काम करने की है।

25 साल बाद दूरदर्शन से खास बातचीत में सलमान खान ने कहा, मैं कभी निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाना नहीं चाहता। इसके बजाय मैं लगातार अभिनय करना चाहता हूं।'

सलमान खान के फैंस चाहते हैं कि अब वह घर बसा लें। अपनी शुरुआती फिल्मों में रोमांटिक एक्टर माने जाने वाले सलमान का नाम कई नायिकाओं के साथ जुड़ा लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। फिलहाल उनकी फिल्म 'किक' दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है।

क्लिक करके जानें, सलमान ने क्‍यों जड़ा अपने बॉडीगार्ड को तमाचा

क्लिक करें और जानिए , सलमान ने बॉलीवुड में कौन सा खास रिकॉर्ड बनाया