विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:कृति ने अपनी कमाई से खरीदी थी नई कार, वजह थी ख़ास

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 26 Aug 2017 05:40 PM (IST)

कृति यह भी स्वीकारती हैं कि एक्टर होने की सबसे बड़ी खुशी ये है कि उन्हें कैमरे के सामने आने का मौक़ा मिलता है और ऐसा जब भी होता है, वह खुद को बहुत खुशनसीब महसूस करती हैं।

Exclusive:कृति ने अपनी कमाई से खरीदी थी नई कार, वजह थी ख़ास
Exclusive:कृति ने अपनी कमाई से खरीदी थी नई कार, वजह थी ख़ास

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कृति सनोन की फिल्म बरेली की बर्फी हाल ही में रिलीज़ हुई है और दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। कृति की पिछली फिल्म राब्ता भले ही नाकामयाब रहीं, लेकिन इसके बावजूद वह इस बात से दुखी नहीं हैं, बल्कि आगे बढ़ने की ही कोशिशें कर रही हैं।

कृति अपने पिछले दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्होंने जब पहली लग्ज़री कार खरीदी थी तो इसकी वजह यह नहीं थी कि उन्होंने कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली थी, बल्कि हीरोपंती की रिलीज़ से पहले उनके पास एक सेकेण्ड हैण्ड कार थी लेकिन उस साल जब वह अवार्ड्स फंक्शन में जाने लगीं तो उन्हें एहसास हुआ कि अब वक़्त आ गया है कि उन्हें नई कार खरीदनी ही पड़ेगी। उस वक़्त तक मैं खुद ही ड्राइव करती थीं लेकिन जब मैं अवार्ड्स शोज़ में अधिक जाने लगी तो मैंने खुद महसूस किया कि अब अकेले जा कर पार्किंग के लिए जगह नहीं तलाश सकती। वो भी रेड कारपेट के लिए तैयार होकर। उस वक़्त मैंने एक महंगी कार ली। वही कार आज भी मेरे पास है। साथ ही मैंने ड्राईवर भी रखा। कृति कहती हैं कि "मुझे ड्राइविंग बहुत पसंद है करना लेकिन अभी उन्हें वक्त भी नहीं मिलता और अब प्रोफेशन के अनुसार वह ड्राइव करके कहीं आ जा नहीं पाती हैं।"

यह भी पढ़ें:तमिल फिल्म विवेगम में खलनायक बनकर विवेक ने मचाई धूम

कृति यह भी स्वीकारती हैं कि एक्टर होने की सबसे बड़ी खुशी ये है कि उन्हें कैमरे के सामने आने का मौक़ा मिलता है और ऐसा जब भी होता है, वह खुद को बहुत खुशनसीब महसूस करती हैं।