विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिल फिल्म विवेगम में खलनायक बनकर विवेक ने मचाई धूम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 26 Aug 2017 10:51 AM (IST)

फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 25 करोड़ 83 लाख की कमाई करने के साथ 33 करोड़ आठ लाख रूपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

तमिल फिल्म विवेगम में खलनायक बनकर विवेक ने मचाई धूम
तमिल फिल्म विवेगम में खलनायक बनकर विवेक ने मचाई धूम

मुंबई। विवेक ओबेरॉय ने इन दिनों अपनी तमिल फिल्म विवेगम के कारण खूब चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धूम मचाई है।

दरअसल फिल्म के डायरेक्टर शिवा, विलेन के किरदार के लिए एक पावरफुल एक्टर चाहते थे, उनका मानना था कि विवेक ओबेरॉय ही इस भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं। ‘विवेगम’ में भी उन्होंने अपने फैन्स को निराश नही किया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और अजित कुमार की हीरो-विलेन की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 25 करोड़ 83 लाख की कमाई करने के साथ 33 करोड़ आठ लाख रूपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। विवेक ओबेरॉय ने अपने आर्यन नाम के अपने किरदार में इंटेंस एक्टिंग से चार चांद लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें:अरुण गवली के जीवन में कई तूफान आए पर वो हमेशा पॉजीटिव रहे - अर्जुन रामपाल

 

विवेक ओबेरॉय वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ से भी चर्चा के विषय बने हुए थे। उनकी वेब सीरीज को लोगों ने बहुत पसंद किया।