विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा फिल्‍मी है विद्या बालन का ससुराल, साथ काम करने पर बोले देवर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 11:27 AM (IST)

विद्या बालन के ससुराल वाकई में काफी फिल्‍मी है। उनके घर एक्‍टर, प्रोड्यूसर सभी हैं और जल्‍द ही डायरेक्‍टर की कमी भी पूरी होने वाली है।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। विद्या बालन के ज्यादातर ससुराल वाले फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। सबसे पहले तो उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर को ही ले लीजिए, जो कि एक प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनके एक देवर आदित्य रॉय कपूर को भी आप जानते ही हैं, जो एक्टिंग की फील्ड में एक्टिव हैं। यानि एक ही घर में एक्टर-एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर सब हैं।

शाहरुख ने कहा कुछ ऐसा, अनुष्का को लेकर सस्पेंस बरकरार

अरे हां, विद्या के एक और देवर कुणाल रॉय कपूर को तो भूल ही गए, जो एक्टर तो हैं ही, मगर निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाने की इच्छा जता चुके हैं। मतलब इस घर में डायरेक्टर की कमी भी नहीं रहेगी। इस दिलचस्पी को देखते हुए जब कुणाल से पूछा गया कि क्या वो विद्या और आदित्य को किसी फिल्म में डायरेक्ट करेंगे तो उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से अभी मेरे पास कोई ऐसी स्टोरी नहीं है, जो उनके लायक है। मैं जिस पर काम कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि उसे डायरेक्ट करने में कामयाब रहूंगा और भविष्य में मैं उनके साथ काम करूंगा, ये स्टोरी या स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है।'

दिल्ली के जामा मस्जिद में सलवार-कमीज पहने श्रद्धा कपूर आईं नजर

हालांकि कुणाल ने यह जरूर कहा कि उन्हें विद्या और आदित्य के साथ काम करने में मजा आएगा। आपको बता दें कि कुणाल अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अजहर' में नजर आए थे। वैसे उन्हें आमिर खान की फिल्म 'देली बेली' के लिए याद किया जाता है। तो देखते हैं कब भाभी-देवर को एक साथ काम करने का मौका मिलेगा। फैंस के लिए इन्हें एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।

एक-एक 'किस' की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी