विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाखापत्तनम के एल वी रेवंत बने नए इंडियन आइडल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 03 Apr 2017 06:29 AM (IST)

फाइनल में इस बार रेवंत के साथ खुदाबक्श और नागा रोहित के बीच कडा मुकाबला था लेकिन रेवंत ने बाज़ी मारी।

विशाखापत्तनम के एल वी रेवंत बने नए इंडियन आइडल
विशाखापत्तनम के एल वी रेवंत बने नए इंडियन आइडल

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। नॉन हिंदी हार्टलैंड विशाखापत्तनम के २७वर्षीय लोला वेंकट रेवंत कुमार शर्मा ने छोटे परदे के सिंगिंग शो इंडियन आइडल के नवें सीजन को जीत लिया है। मुक्तसर पंजाब के खुदाबक्श को दूसरा और हैदराबाद के पी वी एन एस रोहित को तीसरा स्थान मिला।

रविवार की रात हुए इस ग्रैंड फिनाले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विजेता को ट्रॉफी दी। रेवंत को 25 लाख रूपये का पुरस्कार भी मिला। रेवंत को शो के जज अनु मलिक का खास फेवरिट माना जाता रहा लेकिन उन्हें जनता के पोल के आधार पर सबसे अधिक वोट मिले। इस मौके पर सचिन के डेब्यू सिंगिंग का नज़ारा देखने मिला जब उनका रिकॉर्ड किया गया गाना लॉन्च किया गया। इस गाने को सोनू निगम ने भी गाया है। शो में कपिल शर्मा शो के मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर ने अपने दमदार परफॉमेन्स से महफ़िल लूट ली। उनके साथ सुगंधा मिश्रा भी आई थी।

दिलीप कुमार बिगड़ी तबियत को लेकर सायरा बानो ने दी ये जानकारी

फाइनल में इस बार रेवंत के साथ खुदाबक्श और नागा रोहित के बीच कडा मुकाबला था लेकिन रेवंत ने बाज़ी मारी।