विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फराह निभायेंगी अपना वादा, इंडियन आइडल विनर को मिलेगी ये सौगात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 04 Apr 2017 12:47 PM (IST)

रेवंत इसे अपना ड्रीम कम्स ट्रू प्रोजेक्ट मानते हैं और वे चाहते हैं कि वो सिंगिंग की दुनिया में बॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना सकें।

फराह निभायेंगी अपना वादा, इंडियन आइडल विनर को मिलेगी ये सौगात
फराह निभायेंगी अपना वादा, इंडियन आइडल विनर को मिलेगी ये सौगात

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। फराह खान इस साल अनु मलिक और सोनू निगम के साथ इंडियन आइडल 9 की जज की भूमिका में थीं और उन्होंने इस शो के दौरान ही घोषणा की थी कि शो के विजेता को अपनी अगली फिल्म में गाने का मौका देंगी। यानि अब रेवंत को ये सौगात मिलेगी।

गौरतलब है कि इंडियन आइडल का नवा सीजन एल वी रेवंत ने जीता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि अनु मलिक के साथ -साथ फराह भी रेवंत की फैन हैं और उन्होंने रेवंत से अपनी अगली फिल्म में सिंगिंग करवाने का फैसला कर लिया है। खबर है कि फराह अपनी एक फिल्म पर काम कर रही हैं और जैसे ही वह स्क्रिप्ट पूरी होगी वो फिल्म के निर्माण की तैयारी शुरू कर देंगी। इसी फिल्म में रेवंत के लिए स्पेशल सांग की जगह क्रियेट की जायेगी क्योंकि फराह मानती हैं कि रेवंत में हर तरह के गाने को परफॉर्म करने का टैलेंट है। बताते चलें कि रेवंत को यूनिवर्सल म्यूजिक की तरफ से भी सिंगिंग कांट्रैक्ट मिला है।

Exclusive : चंकी पांडे को इस फैन ने लिखे थे खून से ख़त 

रेवंत इसे अपना ड्रीम कम्स ट्रू प्रोजेक्ट मानते हैं और वे चाहते हैं कि वो सिंगिंग की दुनिया में बॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना सकें।