विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: ओम पुरी साहब को अंतिम विदाई देने नम आंखों से पहुंचे ये सितारे!

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 09:19 AM (IST)

...ओम पुरी को अंतिम विदाई देने अमिताभ से लेकर गुलज़ार और अनिल कपूर से लेकर नवाज़ुद्दीन तक पहुंचे!

News Article Hero Image

मुंबई। दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनके आकस्मिक निधन से बॉलीवुड सदमे में है। उनके अंतिम दर्शन को तमाम अभिनेता पहुंचे। देखने वाले उस वक्त हैरान रह गए जब नब्बे साल की उम्र पार कर चुके वेटरन एक्टर शशि कपूर साहब व्हील चेयर पर ओमपुरी को विदाई देने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को यकीन ही नहीं हो रहा , अभी तो मिले थे ओम जी

अमिताभ बच्चन भी नम आंखों से दिवंगत अभिनेता को आखिरी सलाम देने पहुंचे। पुत्र और एक्टर अभिषेक बच्चन भी लोखंडवाला, मुंबई स्थित ओमपुरी के आवास पर नज़र आए।

इसे भी पढ़ें: ओम पुरी के अचानक जाने से अधूरी रह गई नवाज़ की हसरत

ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फ़िल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फ़िल्म साबित हुई। अनिल कपूर भी इस दिग्गज अभिनेता की आखिरी यात्रा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ओम पूरी ने अपनी हिंदी सिनेमा करियर में कई सफल फ़िल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। एक बिना फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अनुपम खेर, सोनू निगम भी अंतिम दर्शन को पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ओम पुरी की जुबानी : " कुछ राज़ तो दफ़न भी नहीं होते ज़नाब "

उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन अभिनय के चलते कई पुरुस्कारों से भी नवाजा गया है। तमाम लोग आज उन्हें एक आखिरी बार देखने के लिए पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: सनी देओल तड़प उठे अपने एसीपी की मौत पर!

गीतकार गुलज़ार, जावेद अख्तर, एक्ट्रेस शबाना आज़मी, फरहान अख्तर समेत सैकड़ों सितारे अपने इस फेवरेट कलाकार को विदा करने आए।

इसे भी पढ़ें: ओम पुरी के वो 5 बयान, जिनके चलते विवादों से जुड़ा उनका नाता!

ओम पूरी का अचानक यूं चले जाना हिंदी सिनेमा का बड़ा नुक्सान है। बहुत कम एक्टर ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपनी शक्ल सूरत के बजाय अपनी अभिनय क्षमता से अपनी पहचान बनायी, ओम पूरी उन सबके लिए एक मिसाल हैं!

Photo: सलमान संग 'ट्यूबलाइट' में नज़र आएंगे ओम पुरी, दी श्रद्धांजलि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।