विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी देओल तड़प उठे अपने एसीपी डिसूजा की मौत पर!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 02:46 PM (IST)

...उनका किरदार इतना दमदार था कि 25 साल बाद भी सनी के ज़ेहन से उसका जादू नहीं उतर सका।

News Article Hero Image

मुंबई। ओम पुरी के आकस्मिक निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। सनी देओल भी इस न्यूज़ से जैसे सदमे में हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में तीन बार ओम पुरी साहब को 'वी मिस यू', 'वी मिस यू' लिखा! इससे उनकी दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये रहा उनका ट्वीट-

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता पद्म श्री ओमपुरी का निधन

हाल ही में ओम पुरी सनी देओल एक साथ फ़िल्म 'घायल वन्स अगेन' में नज़र आये थे। गौरतलब है कि साल 1990 में बनी सुपरहिट फ़िल्म 'घायल' में एक्टर ओम पुरी एक अहम किरदार में नजर आये थे। उसके बाद जब 25 साल बाद इस फ़िल्म की सिक्वल आई 'घायल वन्स अगेन' आई तो उसमें भी ओम पुरी नजर आये। इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक सनी देओल ने अपने सुपर हिट किरदार 'घायल' फ़िल्म में ओमपुरी द्वारा निभाये गये एसीपी जो डिसूजा के किरदार को जस का तस रखा था। उनका किरदार इतना दमदार था कि 25 साल बाद भी सनी के ज़ेहन से उसका जादू नहीं उतर सका।

इसे भी पढ़ें: अलविदा ओमपुरी... सारी इंडस्ट्री ने किया सलाम!

'घायल वन्स अगेन' को सनी देओल ने खुद ही डायरेक्ट और प्रोड्यूसर किया था। इस फ़िल्म में वो एक सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आये। यह फ़िल्म फरवरी 2016 में रिलीज़ हुई थी।