विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

और अब केआरके ने लीजा से लिया पंगा!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Mon, 02 Feb 2015 08:24 AM (IST)

अपने बेतुके बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले एक्टर कमाल रशिद खान ने इस बार एक्ट्रेस लीजा हेडन को निशाना बनाया है। केआरके के नाम से मशूहर इस एक्टर ने लीजा को लेकर ट्विटर पर एक विवादित टिप्पणी कर डाली, जिसका लीजा ने भी करारा जवाब दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने बेतुके बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले एक्टर कमाल रशिद खान ने इस बार एक्ट्रेस लीजा हेडन को निशाना बनाया है। केआरके के नाम से मशूहर इस एक्टर ने लीजा को लेकर ट्विटर पर एक विवादित टिप्पणी कर डाली, जिसका लीजा ने भी करारा जवाब दिया।

केआरके ने ओबामा को भी नहीं बख्शा!

दरअसल एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस से उसे देखने के लिए कहा। इस वीडियो में लीजा बास्केट बॉल के हूप पर लटकी हुई दिख रही हैं। केआरके ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्वीट किया, 'लीजा, क्या मैं नीचे बैठकर तुम्हें देखूं?'

पढ़ें: केआरके को उल्टा लटकाकर चार थप्पड़ लगाने चाहिए: सोनाक्षी सिन्हा

इस पर लीजा ने भी तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे बताया गया था कि तुमसे गिरा हुआ कोई नहीं है कमाल राशिद खान। फिर भी तुम्हें कुर्सी की जरूरत है?'

बेटी के कहने पर टॉपलेस हुईं पूजा बेदी!

इसके बाद केआरके ने ट्वीट किया, 'मुझे ये बताओ लीजा, क्या तुमने ये तस्वीर इसलिए पोस्ट की थी ताकि लोग इसे देखने के बाद तुम्हारी पूजा करना शुरू कर दें।' इतना ही नहीं, एक ट्वीट में तो केआरके ने अपनी ही खिल्ली उड़वाने वाला ट्वीट करते हुए खुद को बड़ा स्टार करार दे दिया। ट्वीट में लिखा, 'एक और बात लीजा, अपने फॉलोअर्स देखो और मेरे फॉलोअर्स देखो, तब तुम्हे पता चलेगा कि मैं कितना बड़ा स्टार हूं। इसलिए मेरे साथ इज्जत से बात करो।'

केआरके इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेस को लेकर भी विवादित बयान दे चुका है।

पढ़ें: केआरके ने कपिल शर्मा को खुलेआम दी गालियां