विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! सलमान को अकेला छोड़कर चली गईं उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 07 Jun 2016 11:29 AM (IST)

सलमान की कई गर्लफ्रेंड उन्‍हें छोड़कर जा चुकी हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि दूसरी गर्लफ्रेंड्स की तरह लूलिया भी सलमान को हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं, तो ऐसा बिल्‍कुल नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहे। इनमें से कुछ को सलमान ने छोड़ दिया, तो कुछ ने सल्लू मियां को छोड़ किसी दूसरे का दामन थाम लिया। सुनने में आया है कि सलमान की हालिया गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी उन्हें अकेला छोड़कर चली गई हैं। हालांकि वो हमेशा के लिए सल्लू मियां को छोड़कर नहीं गई हैं।

दरसअल, सलमान इन दिनों बुडापेस्ट में हैं। स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, सलमान यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' के एक गाने की शूटिंग के लिए आए थे। ऐसे में उन्होंने लूलिया को भी अपने साथ ले लिया था। लेकिन बुडापेस्ट पहुंचने के एक दिन बाद ही लूलिया यहां सलमान को अकेला छोड़ अपने घर रोमानिया चली गईं। सुनने में आ रहा है कि लूलिया के बगैर सल्लू मियां बुडापेस्ट में काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं।

'हाउसफुल 3' का वीकेंड कलेक्शन रहा बढि़या, सच साबित हुई भविष्यवाणी

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि दूसरी गर्लफ्रेंड्स की तरह लूलिया भी सलमान को हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, लूलिया को अपने काम के कमिटमेंट्स की वजह से सलमान को बुडापेस्ट में अकेला छोड़कर जाना पड़ा।

लूलिया रोमानिया में एक शो 'द फार्म' को होस्ट कर रही हैं। अब इस शो का फिनाले होने जा रहा है। इसलिए लूलिया को शो की शूटिंग के लिए रोमानिया जाना पड़ा। सुनने में आया था कि सलमान खान 'द फार्म' शो का इंडियन वर्जन लेकर आएंगे। शो के इंडियन वर्जन को सलमान, लूलिया के साथ मिलकर होस्ट करेंगे।

दीपिका की विन डीजल संग ये फोटो देख जरूर भड़के होंगे रणवीर