विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरेक्‍टर मोहित सूरी की बेटी की पहली तस्‍वीर आई सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 01 Jun 2015 06:48 PM (IST)

महेश भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, मगर शायद आज से पहले उन्‍होंने इतना प्‍यारा ट्वीट कभी नहीं किया होगा। दरअसल, आज उन्‍होंने टि्वटर पर एक प्‍यारी सी बच्‍ची का फोटो पोस्‍ट किया है, जो किसी और की नहीं, बल्कि मोहित सूरी और उदिता गोस्‍वामी की बेटी 'देवी' है।

News Article Hero Image

मुंबई। महेश भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, मगर शायद आज से पहले उन्होंने इतना प्यारा ट्वीट कभी नहीं किया होगा। दरअसल, आज उन्होंने टि्वटर पर एक प्यारी सी बच्ची का फोटो पोस्ट किया है, जो किसी और की नहीं, बल्कि मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी की बेटी 'देवी' है। ये रही वो प्यारी फोटो।

दोनों की बेटी की टि्वटर पर यह पहली फोटे है। वह माेहित सूरी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' की स्क्रीनिंग में मौजूद थी और बड़े आराम से अपने पापा के गोद में बैठी थी। मोहित सूरी उसे देख पीछे से मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने 2013 में उदिता गोस्वामी से शादी की थी और इस साल की शुरुआत में ही उन्हें प्यारी सी बेटी देवी हुई।

हीरोइनों को किस करने से पहले इमरान हाशमी अपनाते हैं ये नुस्खा

मोहित सूरी की यह फिल्म महेश भट्ट के पैरेंट्स की लव स्टोरी पर बेस्ड है। इसमें इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है और यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। इसके गाने और ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या हश्र होता है।