विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के बारे में ये क्या बोल गईं माहिरा ख़ान...वीडियो कहीं बढ़ा ना दे 'रईस' की मुश्किल!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 01:12 PM (IST)

मुंबई में एमएनएस ने एलान कर दिया था कि माहिरा के सीन जब तक फ़िल्म से नहीं हटाए जाएंगे, उनका विरोध जारी रहेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' में लीड रोल निभा रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माहिरा ने इंडिया के बारे में कुछ ऐसा बोला है, जो 'रईस' की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

राहुल ढोलकिया डायरेक्टिड 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। जम्मू में हुए उरी अटैक्स के बाद देश में ऐसी सभी फ़िल्मों के ख़िलाफ़ माहौल बन गया था, जिनमें पाकिस्तानी कलाकार काम कर रहे हैं। रईस भी उनमें शामिल थी, क्योंकि माहिरा इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही हैं। मुंबई में एमएनएस ने एलान कर दिया था कि माहिरा के सीन जब तक फ़िल्म से नहीं हटाए जाएंगे, उनका विरोध जारी रहेगा। हालांकि कुछ दिन पहले शाह रूख़ ने जब एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से बातचीत की तो तय हुआ कि फ़िल्म की रिलीज़ का विरोध नहीं किया जाएगा, मगर शर्त ये है कि माहिरा प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनेंगी। अब जबकि ऑल इज़ वेल लग रहा था, माहिरा का ये वीडियो आ गया है।

इसे भी पढ़ें- परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ जाकर सोनाक्षी सिन्हा 2017 में कर रही हैं सगाई

ये वीडियो क्लिप किसी इंटरव्यू की लगी रही है, जिसमें माहिरा कह रही हैं- ''आपको इंडिया से इंस्पायर नहीं होना चाहिए। बिल्कुल नहीं, हम बॉलीवुड नहीं हैं।'' वीडियो क्लिप 2011 की बताई जाती है और 2017 में माहिरा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- बजने वाली है शहनाई, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया शादी का एलान

वैसे 28 दिसंबर को माहिरा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे नहीं पता, कौन सी माहिरा ख़ान ने ये इंटरव्यू दिया है। हास्यास्पद। पीआर टीम रखने का वक़्त आ गया है। हालांकि इसके साथ उन्होंने जो वीडियो अटैच किया था वो बाद में हटा दिया। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि माहिरा ने इसी वीडियो के बारे में ये ट्वीट किया है या किसी और सिलसिले में।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।