विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इंदिरा गांधी बनना चाहती है ये हॉट एक्ट्रेस!

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 04:40 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Mar 2015 08:09 PM (GMT+05:30)

ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने यह घोषणा की है वह इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित किसी फिल्म में इंदिरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने यह घोषणा की है वह इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित किसी फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाना चाहती है। हाल ही में मल्लिका की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने कामुकता से भरपूर कई सीन्स किए हैं।


उन्होंने बताया, 'जीवनी पर आधारित फिल्में बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं। हालांकि, मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है, लेकिन यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं इंदिरा गांधी का किरदार निभाना चाहूंगी।'

उन्होंने आगे बताया, 'मुझे 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म बहुत अच्छी लगी. यह आत्मकथाओं पर बनी अब तक बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसने मुझे काफी प्रभावित किया।'

निर्देशक के.सी. बोकाडिया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और अनुपम खेर भी हैं।

हाल के दिनों में मल्लिका के अमेरिका में बसने की खबर जोर-शोर से उड़ रही है। इस पर जबाव देते हुए मल्लिका ने कहा, 'मैं यही हूं, अमेरिका में नहीं बस गई हूं।. मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म से मेरे लिए भविष्य के रास्ते खुलेंगे। निर्देशक मुझे गंभीरता से लेना शुरू करेंगे और फिल्मों में मुझे अभिनय केंद्रित भूमिकाएं मिलेंगी।'

जानिए, सेक्सी एब्स के लिए क्या करती है ये एक्ट्रेस

जानिए, करीना क्यों नहीं करती है करिश्मा कपूर के साथ कोई फिल्म

पूनम पांडे ने एक बार फिर उतारे कपड़े

इस हीरोइन का कहना है कि मुझे बिकनी पहनने की आदत नहीं...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।