विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्की ने मारा ऐसा किक, जमीन पर गिरे मनीष पॉल

By Edited By:
Updated: Thu, 31 Jul 2014 01:23 PM (IST)

वैसे तो अक्षय कुमार के एक्शन स्टंट देखने लायक होते हैं, लेकिन इन एक्शन स्टंट से एंकर मनीष पॉल घायल हो गए। दरअसल, हुआ कुछ

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो अक्षय कुमार के एक्शन स्टंट देखने लायक होते हैं, लेकिन इन एक्शन स्टंट से एंकर मनीष पॉल घायल हो गए। दरअसल, हुआ कुछ यूं जब अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'एंटरटेनमेंट' के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्टंट परफॉर्म किए।

अपने फेमस किकस दिखाने के दौरान उन्होंने कुछ ज्यादा ही एनर्जी लगा दी कि शो के होस्ट मनीष पॉल जमीन पर गिर पड़े और उनकी जांघ में चोट लगी। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

मनीष पॉल ने कहा कि उन्हें चोट लगी है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'पहले अक्षय ने फ्लाइंग किक मारी और फिर ग्रांउड किक दिखाई और मुझे उस समय जम्प करना था। लेकिन टाइमिंग गड़बड़ा गई और चोट लग गई। अक्षय को मेरे लिए बहुत चिंता हो रही थी और वह मुझसे बार-बार पूछ रहे थे कि मैं ठीक हूं या नहीं। मैंने उन्हें कहा कि मैं ठीक हूं और फिर शूटिंग जारी रखी।'

पढ़ें - सलमान के बारे में अक्षय ने ये क्या कहा

पढ़ें - किसी खिलाड़ी के बायोपिक पर काम करेंगे अक्षय