विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैड इन इंडिया के होस्ट को कपिल के शो में जाने से परहेज नहीं

By Edited By:
Published: Tue, 25 Feb 2014 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2014 12:13 PM (IST)

मनीष पॉल भले ही सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' के होस्ट हैं, लेकिन उन्हें सुनील के प्रतिद्वंद्वी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मनीष पॉल भले ही सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' के होस्ट हैं, लेकिन उन्हें सुनील के प्रतिद्वंद्वी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से भी गुरेज नहीं है। मनीष पॉल ने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो वे भी कॉमेडी नाइटस के सेट पर जाकर कपिल के साथ फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

पढ़ें : मिलिए मैड इन इंडिया के होस्ट से

मनीष ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे किसी का अनुकरण नहीं करते हैं। खासकर कॉमेडी के मामले में वे कपिल या किसी दूसरे कॉमेडियन की कॉपी कभी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वे काफी सालों से ही अवॉर्ड शोज होस्ट करते आए हैं। उन्हें किसी शो में एंकरिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने कहा कि वे मैड इन इंडिया में बस एक मेजबान के तौर पर काम कर रहे हैं, इसके अलावा कोई और भूमिका नहीं है। ऐसे में वे बिल्कुल स्वतंत्र हैं।

पढ़ें : इतने सालों बाद साथ दिखेंगे करिश्मा-गोविंदा

उन्होंने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो वे कपिल के शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। बतौर मनीष, 'मैं किसी के साथ बंधे हुआ नहीं हूं। मेरे पास कई शोज के ऑफर हैं लेकिन मैंने मैड इन इंडिया को चुना।' इस शो में उन्हें सेलेब्रिटीज के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है। उनकी फिल्मों के बारे में ही सिर्फ नहीं बल्कि उन्हें निजी तौर पर भी जाने का मौका मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।