विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुत्थी का शो 'चुटकी' होस्ट करेंगे मनीष पॉल

By Edited By:
Updated: Wed, 15 Jan 2014 12:20 PM (IST)

सुनील ग्रोवर पहले दर्शकों को 'गुत्थी' बनकर और अब 'चुटकी' बनकर हंसाने के लिए तैयार हो गए हैं। खबर है कि सुनील के नए कॉमेडी शो को टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील ग्रोवर पहले दर्शकों को 'गुत्थी' बनकर और अब 'चुटकी' बनकर हंसाने के लिए तैयार हो गए हैं। खबर है कि सुनील के नए कॉमेडी शो को टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट करने जा रहे हैं।

पढ़ें : अब चुटकी बनकर हंसाएगी गुत्थी

सूत्रों ने बताया कि गुत्थी के पहले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने होस्ट किया था और अब उनके दूसरे शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे। खबर है कि इस शो में कई बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर आएंगी। चुटकी बनकर सुनील ग्रोवर उन्हें अपने साथी कलाकारों के साथ हंसाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में सुनील ग्रोवर ने स्टार प्लस के साथ डील की है। वे जल्द ही स्टार प्लस पर कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपने हंसी के जलवे बिखेर चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर