विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्सुआलिटी पर आधरित नहीं है 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रा'

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2015 07:38 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2015 01:02 PM (IST)

फिल्‍म 'मार्गरीटा विद द स्ट्रा' इन दिनों चर्चा में हैं। कल्कि कोचलीन ने इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार निभाया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रा' इन दिनों चर्चा में हैं। कल्कि कोचलीन ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रा' को बेहतरीन फिल्म बताया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

अमिताभ भी कल्कि की 'मार्गरिटा, विथ अ स्ट्रॉ' को लेकर हुए भावुक

करीब दस साल पहले निर्माता-निर्देशक शोनाली बोस को उनकी पहली फिल्म 'अमू' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वह फिल्म 1984 में हुए सिक्ख दंगों के ईदगिर्द थी। एक बार फिर उन्होंने संवेदनशील विषय को अपनी फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रा' में उठाया है।

फिल्म की कहानी

'मार्गरीटा विद द स्ट्रा' की कहानी सेलिब्रल पेल्सी से ग्रसित लड़की लायला के इर्दगिर्द घूमती है। वह हमेशा व्हील चेयर पर रहती है। ठीक से बोल भी नहीं पाती। खड़ी नहीं हो सकती। वह टीनएजर है। उसके हारमोंस विकसित हो रहे हैं। वह किसी लड़के को किस करना चाहती है। उसकी इच्छा भी सेक्स करने की है। वह एक लड़के से प्रेम करती है, लेकिन वह उसे ठुकरा देता है। फिर वह अंधी लड़की के साथ समलैंगिक संबंध बनाती है। लायला महसूस करती है कि अंधी लड़की उसके मुकाबले ज्यादा सशक्त है। उसे अंधे होने का कोई मलाल नहीं है।

यह फिल्म सेक्सुआलिटी के बारे में नहीं है। फिल्म में इंसानी अहसास व भावनाओं की बात की गई है। फिल्म इस बात को रेखांकित करती है कि जिंदगी ने जो कुछ दिया है उसका लुत्फ उठाएं। फिल्म में लायला का किरदार कल्कि कोचलिन ने निभाया है। उनकी मां की भूमिका में रेवती हैं।

रितिक हुए इस फिल्म के मुरीद, रखेंगे स्क्रीनिंग

दिग्गज हुए भावुक

पिछले दिनों 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रा' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार थे। आमिर खान ने जब यह फिल्म देखी, तो उनकी आंखों से आंसु झलक आए। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसे एक बेहतरीन इमोशनल फिल्म बताया।

प्रमुख कलाकार : कल्कि कोचलीन, सयानी गुप्ता, रेवती
निर्माता : शोनाली बोस
निर्देशक : शोनाली बोस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।