विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहनजो दारो' का पहला पोस्टर रिलीज, त्रिशूल के साथ रितिक आए नजर

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 08 Jun 2016 09:51 AM (IST)

रितिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजो दारो' का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में रितिक हाथ में त्रिशूल लिए बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई(मिड-डे)। रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में रितिक हाथ में त्रिशूल लिए बेहद गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। रितिक ने ट्विटर पर इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म में अपने किरदार का भी जिक्र किया है।

शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

रितिक फिल्म में शर्मन के किरदार में नजर आएंगे। आशुतोष गोवारिकर के साथ रितिक रोशन की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने 2008 में ऐतिहासिक फिल्म 'जोधा अकबर' के लिए साथ काम किया था। 'मोहनजो दारो' की अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए भी यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि इस फिल्म से वो बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

'उड़ता पंजाब' के विवाद में राहुल गांधी भी कूदे, अनुराग कश्यप ने चेताया

'मोहनजो दारो' में अभिनेता कबीर बेदी भी अहम भूमिका में होंगे। यह प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठाभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रोमांच के साथ रोमांस भी होगा। 'मोहनजो दारो' 12 को सिनेमाघरोंं में दस्तक देगी।