विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिल्‍पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की पहली पत्‍नी ने लगाए थेे ये गंभीर आरोप

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 08 Jun 2016 08:01 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 08:47 AM (IST)

शिल्‍पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। राज कुंद्रा की ये दूसरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन हैं। वह आज 41 साल की हो गई हैं। हालांकि लगता नहीं है कि वह उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गई हैं। शिल्पा दिखने 35 के आसपास की ही लगती हैं। शिल्पा की इस खूबसूरती का राज है योगा और हेल्दी डाइट। वैसे बता दें कि एक्टर के साथ शिल्पा एक अच्छी नृत्यांगना भी हैं। शिल्पा ने भरतनाट्यम सीखा है, तभी तो वह अपने एक-एक ठुमके से यूपी और बिहार को लूटती आई हैं।

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मंगलूर में हुआ था। उनकी पढ़ाई मुंबई में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ शिल्पा नृत्य की शिक्षा भी हासिल करती थीं। पढ़ाई के बाद शिल्पा ने बॉलीवुड का रुख कर दिया। शिल्पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं और अपने स्कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हैं। इसीलिए शिल्पा इतनी फिट और हेल्दी नजर आती हैं।

सलमान खान को अकेला छोड़कर चली गई उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर

बचपन से ही शिल्पा की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी थी, इसीलिए उनकी कद-काठी भी काफी अच्छी है। वह बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में शामिल हैं। शिल्पा की हाइट 5 फिट 7 इंच के लगभग है। यही वजह है कि हर हीरो के साथ उनकी जोड़ी जम जाती थी। फिर चाहे वो अक्षय कुमार हों या शाहरुख खान।

शिल्पा का भी बॉलीवुड तक का सफर मॉडलिंग से होकर गुजरा था। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। टीवी पर शिल्पा सबसे पहले एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आई थीं। इसके बाद भी उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया। टीवी एड से जब शिल्पा का चेहरा पहचाने जाने लगा, तब उन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। शिल्पा ने 1993 में बॉलीवुड में फिल्म 'बाजीगर' से कदम रखे। इस थ्रिलर मूवी में शाहरुख खान उनके अपोजिट नजर आए थे। इसके बाद तो शिल्पा ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। शिल्पा कई टीवी शोज में होस्ट की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं।

'हाउसफुल 3' का वीकेंड कलेक्शन रहा बढि़या, सच साबित हुई भविष्यवाणी

शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी थी। राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने राज कूंद्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर दी। हालांकि बाद में राज कूंद्रा की पत्नी ने इसके लिए माफी मांग ली थी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का बेटा है विवान है। पिछले दिनों शिल्पा ने विवान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे।

बर्थडे स्पेशल: देखिए शिल्पा शेट्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।