विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए कॉमेडियन कपिल शर्मा की मां से

By Edited By:
Updated: Thu, 17 Jul 2014 09:10 AM (IST)

अपनी स्टैंड अप कॉमेडी के हुनर से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में जानने की चाहत हर दर्शक के

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी स्टैंड अप कॉमेडी के हुनर से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में जानने की चाहत हर दर्शक के दिल में है। इतने दिनों तक हमने कपिल शर्मा के परिवार और उनकी मां के बारे में सुना और पढ़ा है। लेकिन आज हम आपको उनकी मां से रू-ब-रू कराएंगे। पहली बार कपिल शर्मा की मां सार्वजनिक तौर पर सबके सामने आईं।

दरअसल, पिछले दिनों कपिल शर्मा लंदन में एक चैरिटी शो में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे। वहीं उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताया। उन्होंने पहली बार अपनी मां के साथ खींची गई तस्वीर अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, मैं मेरी मां के साथ लंदन में हूं। काफी अर्से बाद मुझे मां के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। मैं बहुत खुश हूं। आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया।

बताया जाता है कि कपिल शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से लंदन में कैंसर के लिए आयोजित एक चैरिटी शो के लिए गए हुए थे।

गौरतलब है कि कपिल की मां ने आर्थिक तंगी के बीच कपिल को पाला-पोसा है। कपिल की सफलता में उनकी मां का बड़ा योगदान है। कपिल का पूरा परिवार पंजाब के अमृतसर शहर में रहता है।


क्लिक करके जानें, किस कलाकार ने कॉमेडी नाइट्स पर लगाया गंभीर आरोप


पढ़ें: कपिल शर्मा के परिवार में आया ये नया मेहमान