विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इनके साथ 'मैड इन इंडिया' में रंग जमाएंगे सुनील ग्रोवर

By Edited By:
Updated: Wed, 05 Feb 2014 01:58 PM (IST)

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे भी ज्यादा इस शो के पहले मेहमान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के नए शो 'मैड इन इंडिया' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे भी ज्यादा इस शो के पहले मेहमान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि शो के पहले मेहमान सबके चहेते मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बनेंगे। शो में सचिन के अलावा भी कई जानी-मानी हस्तियां भी दिखाई देंगी।

पढ़ें : शो शुरू होने से पहले ही सुनील ग्रोवर को मिला ये झटका

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शो के किसी एपिसोड में गायक मीका सिंह भी धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। मीका ने ट्वीट किया है कि, 'मैं मुंबई आ चुके हैं और सुनील ग्रोवर के शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक हूं।' सुनील अपने शो में मनोरंजन, खेल और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े ऐसे कलाकारों को लाना चाहते हैं जो अब तक कपिल के मेहमान नहीं बने हैं। हालांकि मीका हाल में कॉमेडी नाइट्स की शाम सजा चुके हैं।

इससे पहले खबर थी कि क्रिकेटर युवराज सिंह शो के पहले मेहमान बनेंगे, लेकिन कुछ जरूरी काम की वजह से वे शो में नहीं आ पाएंगे। हालांकि अब जो शो के पहले गेस्ट बनने जा रहे हैं, वह अपने आप में एक मिसाल हैं। गौरतलब है कि ये शो 16 फरवरी से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर