विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अब नहीं होगा बिकनी राउंड

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 20 Dec 2014 10:40 AM (IST)

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अगले साल से बिकनी या स्विमसूट राउंड नहीं दिखाई देगा। 63 सालों में पहली बार आयोजकों ने स्विमसूट राउंड को प्रतियोगिता से हटाने का फैसला किया है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजक संगठन की अध्यक्ष जूली मोर्ले ने ये घोषणा करते हुए कहा,‘2015 से इस सौंदर्य

News Article Hero Image

मुंबई। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अगले साल से बिकनी या स्विमसूट राउंड नहीं दिखाई देगा। 63 सालों में पहली बार आयोजकों ने स्विमसूट राउंड को प्रतियोगिता से हटाने का फैसला किया है।

मन की खूबसूरती ज्यादा जरूरी है: कोयल

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजक संगठन की अध्यक्ष जूली मोर्ले ने ये घोषणा करते हुए कहा,‘2015 से इस सौंदर्य प्रतियोगिता में स्विमसूट राउंड को शामिल नहीं किया जाएगा। हम लगातार इस प्रतियोगिता के मूल उद्देश्य को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। स्मिवसूट राउंड उद्देश्य को कहीं से भी पूरा नहीं करता।’

74 वर्षीय मोर्ले ने कहा, ‘मैं यह राउंड नहीं चाहती। मुझे नहीं लगता कि महिलाओं को बिकनी पहन कर आगे पीछे घूमने की जरूरत है। इससे न ही महिलाओं का और न ही हमारा कोई हित जुड़ा है।’

मोर्ले ने साल 1951 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की महिलाएं हिस्सा लेती हैं। दक्षिण अफ्रीका की रोलेन स्ट्रॉस हाल ही में 64वीं मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। बिकनी राउंड में दिखाई देने वाली वे आखिरी विश्व सुंदरी होंगी।

ये भी पढ़ेंः सलमान ने छोड़़ा रियलिटी शो, फराह करेंगी होस्ट!