विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने छोड़ा रियलिटी शो, फराह करेंगी होस्ट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 20 Dec 2014 10:21 AM (IST)

टीवी के एक विवादित रियलिटी शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने उनके शो छोड़ने को लगाई जा रही अटकलें के बीच खबर की पुष्टि की है। सलमान ने कहा कि उन्हें अपनी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करनी है, जिसके चलते वो आखिरी चार हफ्ते शो को

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी के एक विवादित रियलिटी शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने उनके शो छोड़ने को लगाई जा रही अटकलें के बीच खबर की पुष्टि की है। सलमान ने कहा कि उन्हें अपनी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग करनी है, जिसके चलते वो आखिरी चार हफ्ते शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे।

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं: डिआंड्रा सोरेस

सलमान ने कहा, 'जनवरी से मैं बजरंगी भाईजान में बिजी हो जाउंगा। मैं राजस्थान में फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं और वहां से आना-जाना मेरे लिए मुश्किल हो जाएगा। इसलिए मैं आखिरी चार ऐपिसोड नहीं कर पाउंगा।'

सलमान ने गुरुवार को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2014 के दौरान खबर की पुष्टि की। सलमान ने बताया कि उनकी जगह अब फिल्म निर्देशक फराह खान शो को होस्ट करेंगी

सलमान फिलहाल कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 17 जुलाई 2015 को रिलीज होगी।

पूजा भट्ट की दो फिल्मों में नज़र आएंगी डिआंड्रा