विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी के घर आई नन्हीं परी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 02 Jan 2015 03:54 PM (IST)

निर्देशक मोहित सूरी और उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी को नए साल में एक बहुत ही खास, कीमती और प्यारा तोहफा मिला है। उदिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। मोहित के मामा और निर्देशक महेश भट्ट ने इस खबर की पुष्टि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक मोहित सूरी और उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी को नए साल में एक बहुत ही खास, कीमती और प्यारा तोहफा मिला है। उदिता ने एक बेटी को जन्म दिया है।

जेनेलिया-रितेश के घर आया नन्हा मेहमान!

मोहित के मामा और निर्देशक महेश भट्ट ने इस खबर की पुष्टि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मोहित और उदिता को भगवान की तरफ से तोहफा मिला है। एक बेटी आसमान से उनकी जिंदगी में उतरी है।'

जुड़वा बच्चों के पिता बने आशीष चौधरी!

मोहित अभी इमरान हाशमी और विद्या बालन अभिनीत 'हमारी अधूरी कहानी' निर्देशित कर रहे हैं। मोहित और उदिता ने दो साल पहले 29 जनवरी, 2013 को एक प्राइवेट पंजाबी सेरेमनी में शादी की थी।

रक्षंदा और सचिन के घर आई नन्हीं परी