विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहित सूरी ने पत्‍नी के लिए अधूरी छोड़ दी शूटिंग

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 30 Dec 2014 10:56 AM (IST)

एक विलेन और आशिकी 2 समेत कई सुपरहिट फिल्‍में दे चुके फिल्‍म डायरेक्‍टर मोहित सूरी के लिए काम से पहले उनकी पत्‍नी उदिता गोस्‍वामी है। यही वजह है कि मोहित ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'हमारी अधूरी कहानी' की शूटिंग अधूरी छोड़कर पूरा वक्‍त अपनी प्रेग्‍नेंट पत्‍नी उदिता के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। एक विलेन और आशिकी 2 समेत कई सुपरहिट फिल्में दे चुके फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी के लिए काम से पहले उनकी पत्नी उदिता गोस्वामी है। यही वजह है कि मोहित ने अपनी आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' की शूटिंग अधूरी छोड़कर पूरा वक्त अपनी प्रेग्नेंट पत्नी उदिता के साथ बिताने का फैसला किया है।

पढ़ें: एकता कपूर ने मोहित सूरी को गिफ्ट की रेंज रोवर

उदिता की डिलीवरी जल्दी होने वाली है। मोहित ने कहा, 'मैं जनवरी का पूरा महीना उदिता के साथ बिताऊंगा। उदिता की मां भी इस दौरान हमारे साथ रहेंगी, लेकिन मैं भी उसके साथ ही रहना चाहता हूं।'

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को स्टेज पर बिकनी पहनकर चलना नहीं लगता अच्छा

बतौर मोहित, अभी उनकी फिल्म हमारी अधूरी कहानी के दो गाने और कुछ सीन्स शूट होने बाकी हैं। इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म अगले साल 12 जून को रिलीज होगी।

पढ़ें: लीक हुई इस हीरोइन की अंतरंग तस्वीरें