विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकता कपूर ने मोहित सूरी को गिफ्ट की रेंज रोवर

By rohitEdited By:
Updated: Thu, 25 Sep 2014 03:04 PM (IST)

निर्माता एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'एक विलेन' के निर्देशक मोहित सूरी को उनके बेहतरीन काम के लिए रेंज रोवर गाड़ी गिफ्ट की। मोहित एकता

News Article Hero Image

मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'एक विलेन' के निर्देशक मोहित सूरी को उनके बेहतरीन काम के लिए रेंज रोवर गाड़ी गिफ्ट की। मोहित एकता के इस गिफ्ट से इतने खुश हुए कि उन्हें गले से लगा लिया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके सभी को हैरान कर दिया था। एकता ने मोहित सूरी को इतनी महंगी गिफ्ट करके फिल्म में उनके निर्देशन को सराहा है।

वैसे इससे पहले एकता कपूर अपनी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में बेहतरीन एक्टिंग के अजय देवगन को 1967 की एक लग्जरी विंटेज कार गिफ्ट कर चुकी हैं।

पढ़ें: एकता कपूर ने अपने सीरियल में लिया सबसे महंगी हीरोइन को

पढ़ें: काम देने से पहले कलाकारों की कुंडली मिलवाती हैं एकता कपूर