विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोल देने से पहले कलाकारों की कुंडली मिलवाती हैं एकता कपूर

By Edited By:
Updated: Fri, 04 Jul 2014 11:47 AM (IST)

एकता कपूर की पर्सनेलिटी से कौन वाकिफ नहीं है। छोटे पर्दे से धारावाहिक निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एकता कपूर

News Article Hero Image

एकता कपूर की पर्सनेलिटी से कौन वाकिफ नहीं है। छोटे पर्दे से धारावाहिक निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एकता कपूर की पहचान सिर्फ जीतेंद्र की बेटी के रूप में ही नहीं है बल्कि ना सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर भी वह खुद को साबित कर चुकी हैं। चलिए ये सब तो उनके करियर से जुड़े तथ्य हैं हम तो यहां आपको एकता कपूर के बारे में बहुत दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं

ये बात तो आप जानते ही हैं कि एकता कपूर हॉरोस्कोप, ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी में बहुत विश्वास करती हैं। वैसे अपने हाथों और गले में वो जो अंगूठियां या मालाएं पहनती हैं उन्हें देखकर उनके ज्योतिष प्रेम का पता चल ही जाता है लेकिन उनके बारे में एक और सीक्रेट लीक हुआ है और वो ये कि वे अपने सीरियल में किसी को कास्ट करने से पहले उनकी कुंडलियां भी दिखवाती हैं।

सभी जानते हैं कि अपने ज्योतिषाचार्य से पूछे बिना एकता कपूर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ातीं और सूत्रों की मानें तो अपने शो में लीड रोल फाइनल करने से पहले वे उन दोनों की कुडलियों को आपस में मिलवाती हैं. भले ही वो दोनों कितने ही टैलेंटेड क्यों ना हो लेकिन अगर उन दोनों की कुंडली आपस में नहीं मिलती तो एकता उन्हें रोल नहीं देतीं. हाल ही में शुरू हुए सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ के लिए भी एकता ने कई एक्टर्स के ऑडिशन लिए लेकिन अंतत: उन्होंने शक्ति अरोड़ा और राधिका मदान को फाइनल किया क्योंकि उन दोनों की कुंडली आपस में सही बैठती है वाह, एकता तुम्हारे भी क्या कहने !!