विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो मुगले-आजम में जाकिर हुसैन निभाते शहजादा सलीम का रोल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 12:52 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 05 Aug 2016 01:16 PM (GMT+05:30)

ऐसी कई कहानियां इस फिल्म को लेकर सुनने को मिलती हैं। इसीलिए 'मुगले-आजम' सिनेमा की दुनिया का मास्टर पीस मानी जाती है।

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा की माइलस्टोन फिल्म 'मुग़ले-आज़म' की रिलीज को आज (5 अगस्त) 56 साल पूरे हो गए। 1960 में ये फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

के आसिफ निर्देशित इस फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को प्रभावित किया, जिनमें संजय लीला भंसाली प्रमुख हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' इसी फिल्म को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाई। इस फिल्म के क्लासिक शीशमहल दृश्य की प्रेरणा ना सिर्फ बाजीराव मस्तानी, बल्कि 'प्रेम रतन धन पायो' में भी ली गयी है। 'मुगले-आजम' से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में युवा दिलीप कुमार का किरदार निभाने के लिए उस्ताद जाकिर हुसैन से बात की गयी थी, लेकिन बाद में बात नहीं बन पायी तो यह किरदार जलाल आगा ने निभाया।

रुस्तम को प्रमोट करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया नया टेलेंट

कहा जाता है, कि इस फिल्म के निर्माण में के आसिफ इस कदर अपनी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ चुके थे, कि उन्होंने पान और सिगरेट भी क्रेडिट पर लेना शुरू कर दिया था। फिल्म में कृष्ण की जो मूर्ति इस्तेमाल की गई है, वो शुद्ध सोने से बनी थी। इससे पहले किसी फिल्म में इस तरह बारीकियों का ख्याल नहीं रखा गया था।

पंजाब में दो महीने के लिए बैन हुई द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा

फिल्म के गीत 'मोहब्बत जिंदाबाद' में मोहम्मद रफ़ी ने 100 कोरस सिंगर्स के साथ यह गाना गाया था। ऐसी कई कहानियां इस फिल्म को लेकर सुनने को मिलती हैं। इसीलिए 'मुगले-आजम' सिनेमा की दुनिया का मास्टर पीस मानी जाती है। फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर के किरदार आज भी क्लासिक माने जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।