विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर ऐसा होता तो बड़े पर्दे पर अ‍मिताभ संग नजर आते मुहम्‍मद अली

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 03:35 PM (IST)

बॉक्सिंग चैंपियन मुहम्‍मद अली के चाहने वालों में बॉलीवुड मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन भी शामिल हैं, जिन्‍होंने एक दिलचस्‍प वाकया साझा किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपनी मुक्केबाजी के दम पर दुनिया भर में नाम कमाने वाले स्वर्गीय मुहम्मद अली का फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा है। उनसे प्रेरित बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं, इसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज फिल्म 'साला खड़ूस' है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक होता तो मुहम्मद अली खुद एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते भी नजर आ जाते।

अमीषा पटेल के भाई से शादी के सवाल पर महक चहल के ये हैं ख्याल

जी हां, अमिताभ ने मुहम्मद अली के निधन पर शोक जताते हुए इस दिलचस्प वाकये का खुलासा किया है। यह उन दिनों की बात है, जब अमिताभ और निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा उनके लॉस एंजिलिस स्थित उनके घर पर ठहरे थे। उस दौरान ही प्रकाश मेहरा ने दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने का वादा किया था, मगर अफसोस यह पूरा नहीं हो सका। मुहम्मद अली को 'महान व्यक्ति' करार देते हुए अमिताभ ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है। साथ में यादगार तस्वीर भी है।

गौरतलब है कि 74 वर्षीय अली का शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ के मुताबिक, मुहम्मद अली सज्जन और सीखने वाले शख्स थे। वह रिंग में ही नहीं बल्कि बाहर भी लड़े। वाकई में उन जैसे महान व्यक्ति को खोना देश की क्षति है।

अब दीपिका ने साइन की ऐसी फिल्म, बॉलीवुड प्रेमियों का टूट जाएगा दिल