विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाजुद्दीन और हुमा की हिट जोड़ी फिर साथ आएगी नजर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 07 Jun 2015 08:29 AM (IST)

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद पिछली बार फिल्म 'बदलापुर' में नजर आई हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिट जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। खबर है की इस बार ये जोड़ी एक नामी ब्रांड के विज्ञापन में साथ नजर आएगी। फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग

News Article Hero Image

मुंबई। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद पिछली बार फिल्म 'बदलापुर' में नजर आई हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिट जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है।

अब आमिर खान को कानूनी नोटिस!

खबर है की इस बार ये जोड़ी एक नामी ब्रांड के विज्ञापन में साथ नजर आएगी। फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। इस विज्ञापन फिल्म को उनकी हिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का एक्सटेंशन भी कहा जा सकता है।

सूत्र ने बताया, 'हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस बेमेल जोड़ी को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया बल्कि काफी सराहा भी है। यही वजह है की इस हिट जोड़ी को इस नामी ब्रांड ने अपनी विज्ञापन फिल्म के लिए चुना।'

फिलहाल हम इस दिलचस्प जोड़ी से एक बार फिर उस जादु की उम्मीद करते है जो उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों के जरिये दर्शकों को परोसा है।

कंगना अपनी ही फिल्म को रिलीज होने से चाहती हैं रुकवाना, जाएंगी कोर्ट!