विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, नवाज की फिल्‍म 'मांझी द माउंटेन मैन' का जबरदस्‍त ट्रेलर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 01:22 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पोस्‍टर के बाद अब उनकी फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का ट्रेलर भी सामने आ गया है। यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है और इसका ट्रेलर भी काफी भावुक करने वाला है।

News Article Hero Image

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पोस्टर के बाद अब उनकी फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का ट्रेलर भी सामने आ गया है। यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है और इसका ट्रेलर भी काफी भावुक करने वाला है। आपको बता दें कि यह फिल्म महज छेनी हथौड़ी के सहारे पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना देने वाले दशरथ मांझी पर आधारित है। ये रहा इस फिल्म का ट्रेलर।


नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में दशरथ मांझी और राधिका आप्टे ने उनकी पत्नी फगुनी देवी का किरदार निभाया है। वहीं केतन मेहता ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म की 85 फीसदी शूटिंग गेहलौर और आस पास के क्षेत्रों में हुई है।

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में एंट्री मार रही छोटी बहन को चेताया

शेष हिस्सा बनारस और दिल्ली में फिल्माया गया है। यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब जब इसमें नवाजुद्दी सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार हैं तो लोग इसे देखने सिनेमाघर तक तो जरूर जाएंगे। वैसे नावजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।