विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनुश्री दत्‍ता ने बॉलीवुड में एंट्री मार रही छोटी बहन को चेताया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 01:11 PM (IST)

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कई ऐसी हीरोइनें हैं, जो अपनी शुरुअात की एक-दो फिल्‍मों से दर्शकों को इंप्रेस कर पाईं, मगर बाद में चल नहीं पाईं और फाइनली फिल्‍मों से गायब हो गईं। इनमें एक तनुश्री दत्‍ता भी शामिल है। लोगों को शायद उनकी सिर्फ एक ही फिल्‍म याद होगी और

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं, जो अपनी शुरुअात की एक-दो फिल्मों से दर्शकों को इंप्रेस कर पाईं, मगर बाद में चल नहीं पाईं और फाइनली फिल्मों से गायब हो गईं। इनमें एक तनुश्री दत्ता भी शामिल है। लोगों को शायद उनकी सिर्फ एक ही फिल्म याद होगी और वो है 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने'।

शाहिद के वेडिंग रिसेप्शन से क्यों गायब थीं तब्बू?

खैर, अब तनुश्री दत्ता तो बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं, मगर उनकी छोटी बहन इशिता दत्ता से दर्शकों को बहुत उम्मीद है। वो अजय देवगन और तब्बू जैसे कलाकारों के साथ फिल्म 'दृश्यम' जैसी दमदार फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वैसे तो यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है, मगर इससे पहले ही यह दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुकी है।

शाहरुख की 'फैन' का टीजर देखे बिना ही सलमान ने दे डाली ये राय

ऐसे में बड़ी बहन होने के नाते तनुश्री दत्ता का फर्ज बनता है कि वो उन्हें गाइड करें। इसीलिए वो चाहती हैं कि उन्होंने जो गलतियां की, वो उनकी छोटी बहन ना दोहराए। बता दें कि फिल्म 'दृश्यम' में इशिता दत्ता, अजय देवगन की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। वैसे वो साउथ की कुछ फिल्मों और एक टीवी शो में भी दिख चुकी हैं।