विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की 'फैन' का टीजर देखे बिना ही सलमान ने दे डाली ये राय

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 14 Jul 2015 10:17 AM (IST)

आपको याद होगा शाहरुख खान ने सबसे पहले सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्‍ट लुक ट्वीट किया था, मगर सलमान खान ने अब तक उनकी फिल्‍म 'फैन' का टीजर नहीं देखा है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। हालांकि उन्‍हें इस बात का यकीन है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आपको याद होगा शाहरुख खान ने सबसे पहले सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक ट्वीट किया था, मगर सलमान खान ने अब तक उनकी फिल्म 'फैन' का टीजर नहीं देखा है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। हालांकि उन्हें इस बात का यकीन है कि यह अच्छा ही होगा।

आप ही बताइए, जॉन या वरुण किसके बाइसेप्स में है ज्यादा दम?

सलमान खान, अनुपम खेर के एक पॉपुलर प्ले 'मेरा वो मतलब नहीं था' के एक शो पर मौजूद थे। तभी उनसे शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर देखने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मगर मैं जाकर टीजर देखूंगा। हालांकि बिना टीजर देखे भी मैं जानता हूं कि यह अच्छा होगा।

देखें, नवाजुद्दीन की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का पहला पोस्टर

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की तुलना में शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर लोगों के बीच ज्यादा हिट हो गया है। नौ जुलाई को रिलीज हुए 'फैन' के टीजर को दो दिनों के भीतर 17 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया, जबकि 23 जून को रिलीज हुए 'सुल्तान' के टीजर को अब तक 12 लाख लोग ही नसीब हुए हैं।

अली फजल इस बार परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे ईद

खैर, अगर सलमान खान की तरह आपने भी अब तक शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं। ये रहा, देख लीजिए।