यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीवी का नया सुपरहीरो
'वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की' और 'बिग बॉस' जैसे रियलटी शो से दशर्कों के दिलों में जगह बनाने वाले पहलवाल से अभिनेता बने संग्राम सिंह आजकल शूटिंग में व्यस्त हैं। दरअसल एक शो के लिए उन्हें सुपरहिरों की भूमिका निभाने का मौका मिला है।

मुंबई। 'वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की' और 'बिग बॉस' जैसे रियलटी शो से दशर्कों के दिलों में जगह बनाने वाले पहलवाल से अभिनेता बने संग्राम सिंह आजकल शूटिंग में व्यस्त हैं। दरअसल एक शो के लिए उन्हें सुपरहिरों की भूमिका निभाने का मौका मिला है।
22 से अक्टूबर से संग्राम ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये जल्द ही इसे ऑन एयर भी किया जाएगा। शूटिंग में व्यस्त संग्राम बताते हैं कि 'मैं अरमान कुमार के एक चरित्र की भूमिका निभा रहा हूं जो एक अभिनेता है और अपनी फिल्म में हमेशा एक सुपरहिरों की भूमिका में दिखता है।' वह कहते हैं 'मेरा यह सुपरहिरो वाला रोल बच्चों में काफी लोकप्रिय होगा।'
अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए संग्राम कहते हैं, जेडी मजीठिया जो इस शो के निर्माता हैं और मेरे दोस्त भी हैं। उनका मानना है कि 'मैं काफी मजाकिया इंसान हूं और इस शो में मेरी एंट्री काफी उत्साहित करने वाली है। इस शो में मेरी एंट्री एक्शन और कॉमेडी के साथ होने वाली है।'
वैसे तो शो में संग्राम सिंह की भूमिका एक कैमियो की होगी लेकिन संग्राम का कहना है कि अगर दर्शकों की तरफ से सकारात्मक फीडबैक आता है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

